पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीलापीर धोक लगाने आई महिला को बेहोश कर चैन छीनी

शीलापीर धोक लगाने आई महिला को बेहोश कर चैन छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउनमें शीलापीर पर धोक लगाने गई महिला को बेहोश कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया है। जंक्शन के वार्ड नंबर 40 निवासी संतोष प|ी नरेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि दस सितंबर को वह शीलापीर में धोक लगाकर वापिस लौट रही थी। इस दौरान सफेद रंग की कार सवार चार अज्ञात महिलाओं एक पुरुष ने कार राेककर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाइटेंशनलाइन से हाथ छूने पर ट्रक सवार व्यक्ति की मौत

जंक्शनमेंसूरतगढ़ मार्ग पर करंट लगने से ट्रक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर आरजे-14 यूएफ-5191 के ऊपर सवार एक व्यक्ति का हाथ हाइटेंशन लाइन को छू गया,जिससे वह झुलस गया। प्रशांत नामक युवक को झुलसी हालत में उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया,जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।