पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतक के नाम पर 13 माह से ली जा रही है वृद्धावस्था पेंशन

मृतक के नाम पर 13 माह से ली जा रही है वृद्धावस्था पेंशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमलोगसामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि के लिए भटक रहे हैं और वहीं मुर्दों के नाम पर भी पेंशन उठाई जा रही है। जिला मुख्यालय पर पेंशन के नाम पर कुछ ऐसा ही गड़बड़झाला सामने आया है। मामला उजागर होने के साथ ही सरकार की ओर से हाल में ही कराई गई पेंशन पात्रता की समीक्षा के काम की भी पोल खुल गई है। जानकारी के अनुसार जंक्शन के वार्ड नंबर 42 सुरेशिया निवासी हरीचंद पुत्र चरणदास की 29 जून 2013 को मौत हो चुकी है। नगरपरिषद की अोर से आठ जुलाई को मृत्यु पंजीकरण कर 28 जुलाई को मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। इसके बाद 13 माह से लगातार मृतक हरीचंद के नाम से पेंशन राशि का भुगतान हो रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष बेनीवाल द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना से यह मामला उजागर हुआ है।