पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट में शामिल तीनों महिलाएं रिमांड पर, कार चालक की तलाश

लूट में शामिल तीनों महिलाएं रिमांड पर, कार चालक की तलाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. बीतेसोमवार को लिखमीसर की एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट करने वाले गिरोह में शामिल तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला राणो प|ी गुलजार सिंह, निवासी अड़आया, थाना सदर बरनाला (पंजाब), दीपो प|ी करनैलसिंह, निवासी बागड़िया, थाना अमरगढ़, जिला संगरूर (पंजाब) तयारो उर्फ मुखत्यारों प|ी लाभसिंह, निवासी छला समुदगढ़, तह. धुरी, थाना संगरूर (पंजाब) को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी लूणाराम ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले की विभिन्न मंडियों सहित डबवाली, हनुमानगढ़ , डबली राठान, संगरिया, सूरतगढ़, गोलूवाला, श्रीगंगानगर सिटी, गोगामेड़ी सहित अनेक स्थानों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। मंगलवार को हरियाणा के डबवाली से आई पुलिस टीम ने भी इन महिलाओं से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इनसे लूट की विभिन्न घटनाओं के सुराग मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि उक्त महिलाओं के विरुद्ध सोमवार को घटना की शिकार हुई लिखमीसर निवासी रोशनी देवी प|ी हंसराज बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार इनका साथी कार चालक लूट का सामान लेकर फरार है।