पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूषित पेयजल घटिया निर्माण सामग्री लगाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

दूषित पेयजल घटिया निर्माण सामग्री लगाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. कोहलाके ग्रामीणों ने दूषित पेयजल सप्लाई रोकने डिग्गी निर्माण में घटिया सामग्री की जांच करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव कोहला के जलदाय परिसर में बनी डिग्गियां चैंबर कचरे गंदगी से अटे पड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि डिग्गी का निर्माण कार्य करीब दो महीने पहले ठेकेदार द्वारा करवाया गया। ठेकेदार डिग्गी का पुर्ननिर्माण करवा रहा है, जो घटिया निमार्ण सामग्री का उपयोग कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम, लक्ष्मीनारायण, कृष्णलाल, सीताराम, रामनारायण ज्याणी, लीलाधर शर्मा, कालूराम आदि शामिल थे।