- Hindi News
- सात दिन में मानदेय जमा नहीं हुआ तो करेंगे तेज आंदोलन
सात दिन में मानदेय जमा नहीं हुआ तो करेंगे तेज आंदोलन
आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं ने मानदेय गर्म पोषाहार का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पीलीबंगा क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो महीनों से मानदेय गर्म पोषाहार का भुगतान समय पर नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने का मानदेय बकाया है। फरवरी में इस संबंध में शिकायत की थी। इस दौरान मानदेय टुकड़ों में जमा हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय जमा करवाने का कोई निश्चित समय नहीं है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दो माह का मानदेय गर्म पोषाहार का भुगतान सात दिनों में नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सिमरजीत कौर, सोना, परमजीत , शिमला देवी, निर्मला, रानीदेवी, मायादेवी, शारदा, शिमला देवी, राजवीर कौर, रितूबाला, जसवीर कौर, विमला आदि शामिल थे।
हनुमानगढ़. विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता