जिला अस्पताल में कल होगी लाइव सर्जरी वर्कशॉप
टाउनस्थित जिला अस्पताल में लाइव सर्जरी वर्कशॉप रविवार को होगी। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। खास बात है कि हनुमानगढ़ के चिकित्सा जगत में इस तरह का शिक्षात्मक कार्यक्रम अपने आप में पहला होगा। पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि इसमें रोहतक से वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. राजेंद्र कड़वासरा, बीकानेर से लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉ.एसपी चौहान, डॉ.राजेंद्र काजला डॉ. योगेंद्र, जयपुर से डॉ. भंवर यादव, एएसआई प्रेजीडेंट जयपुर तथा चंडीगढ़ से डॉ. राजकुमार अपने रेजीडेंट के साथ शामिल होंगे। वहीं हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले के सर्जन डॉक्टर्स भी शामिल होंगे।
टिब्बी| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों पर 12 नई महिला कार्यकताओं की नियुक्ति से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। बीसीएमओ डॉ.सुरेंद्र स्वामी ने बताया कि पूर्व में संविदा पर चल रही माणक टिब्बी में सविता, मीनू बाला को साबूआना एवं डबलीखुर्द के चक 8 डीबीएल में सिलोचना को स्थाई नियुक्ति के आदेश हुए है वहीं संतोष रानी तंदूरवाली, कमला 6 जीजीआर (टिब्बी) ,मंजू कुमारी श्योदानपुरा, प्रमीला मसीतांवाली, विनोद देवी मिर्जावालीमेर, बसंतीदेवी 654 आरडी बेहरवाला कलां, सरिता कुमारी मसानी,सुमन किरोडीवाल सलेमगढ़, प्रियंका को पीएचसी तलवाड़ा झील में नियुक्ति दी गई।
पीएमओ ने बताया कि वर्कशॉप में दस लेप्रोस्कॉपी ओपन सर्जरी का लक्ष्य तय किया गया है।। इसमें ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी भी की जाएगी। लाइव सर्जरी वर्कशॉप का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस तरह होगी लाइव सर्जरी ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर्स ब्रेस्ट, थायराइड लेप्रोस्कॉपी आदि सर्जरी करेंगे। इसका लाइव ऑपरेशन थिएटर के पास ही वार्ड में बैठे डॉक्टर्स का पैनल डिस्पले स्क्रीन पर देखकर इंटरेक्शन कर सकेगा। इसके लिए दो डिस्पले स्क्रीन लगाई जाएंगीं।