24 फरवरी से आईजीएनपी में 3 में से एक समूह में सिंचाई पानी
बांधों का स्तर देखते हुए 20 मार्च के बाद पेयजल ही मिलने की उम्मीद
भास्करसंवाददाता|हनुमानगढ़
बांधोंमेंघटते जलस्तर के चलते आईजीएनपी की नहरों में 24 फरवरी से तीन में से एक समूह चलाकर सिंचाई पानी दिया जाएगा। 20 मार्च तक यही रेगुलेशन जारी रखने के बाद सिर्फ पेयजल चलाने लायक पानी ही मिल पाएगा।
शुक्रवार को जंक्शन स्थित जलसंसाधन विभाग के कार्यालय में हुई जल परामर्शदात्री समिति की बैठक के दौरान इसी रेगुलेशन पर सहमति बनी है। मुख्य अभियंता राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल, अनूपगढ़ विधायक शिमला देवी सूरतगढ़ विधायक राजेंद्र भादू मौजूद रहे। खास बात यह रही कि बैठक के लिए कोई भी एजेंडा पहले से तैयार नहीं था। विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर रेगुलेशन को अंतिम रूप दिया गया। अब 18 फरवरी को बीबीएमबी की तकनीकी समिति की बैठक चंडीगढ़ में होगी। यहां मंजूरी मिलने के बाद तय रेगुलेशन लागू होगा। बैठक में कृषि उपनिदेशक जयनारायण बेनीवाल अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
सिंचाई विभाग कार्यालय में जल परामर्श दात्री की बैठक में जनप्रतिनिधि।