नकल करने वालों की नामजद सूची बनेगी
विश्वविद्यालयोंसे जुड़ी मुख्य परीक्षाओं में राज्य सरकार इस बार नकल करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कराएगी। हालांकि प्रत्येक नकलची के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए जा चुके हंै।
इस सूची का सरकार क्या करेगी, इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। प्रदेश में ये पहला मौका है जब सरकार के स्तर पर नकलचियों की सूची बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को फारमेट में डिटेल भेजने के निर्देश दिए हंै। प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में हर साल 6-7 हजार नकल के मामले होते हैं।