कोर्ट परिसर में न्यायिक कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते वक्ता।
हनुमानगढ़| न्यायिककर्मचारी संघ ने शेट्टी कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर 15 फरवरी को पूर्णतया अदालतों का काम ठप करने की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन कर रोष मार्च निकाले जाएंगे। अध्यक्ष योगेश महर्षि ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शेट्टी कमीशन की अनुशंषाएं लागू नहीं करना सरकार की बदनीयति को दर्शाता है। इसके विरोध में सभी कर्मचारी आंदोलन की राह पर है।
15 से अदालतों का काम ठप करने की चेतावनी