पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर 2 हजार से अधिक बेटियों को मिला गार्गी पुरस्कार

बसंत पंचमी पर 2 हजार से अधिक बेटियों को मिला गार्गी पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़। बसंत पंचमी पर शुक्रवार को जंक्शन स्थित सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में पूरे जिले से इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के लिए चयनित गार्गी पुरस्कार के लिए हनुमानगढ़ ब्लॉक की बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते हुए बनता था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया थे। जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष जिला कलेक्टर रामनिवास विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया ने शिरकत की। गार्गी पुरस्कार के लिए 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली दसवीं की 933 छात्राओं ने सूची में जगह बनाई, जबकि 12वीं की 1295 छात्राएं गार्गी पुरस्कार पाने में सफल रही। इसके अलावा पूरे जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए कार्यक्रमों में दसवीं में गार्गी पुरस्कार पाने के बाद 11वीं कर चुकी 510 छात्राओं को भी चेक सौंपे गए।
इस मौके पर डीईओ मोहनलाल स्वामी, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी ओमपुरोहित कागद, अमित सहू अन्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन रामलुभाया तिन्ना ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में विकास कार्यों के लिए सहयोग करने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...


खबरें और भी हैं...