मोबाइल टॉवर लगाने की मांग
संगरिया| मोबाइलमें रेंज नहीं रहने तथा रीको क्षेत्र में नए टावर लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापार मंडल ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक जयपुर को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने बताया कि संगरिया तीन राज्यों की सीमा पर स्थित है। रतनपुरा रीको क्षेत्र में बीएसएनएल की रेंज नहीं रहने के कारण आम जन व्यापारी वर्ग को परेशानी हो रही है। व्यापार मंडल ने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है।