पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगंगानगर| कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को एक दिन के

श्रीगंगानगर| कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को एक दिन के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को एक दिन के दौरे पर श्रीगंगानगर आएंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नगरपरिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 13 फरवरी की रात जयपुर से ट्रेन से रवाना होंगे। सुबह 10 बजे वे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे। फिर वे सड़क मार्ग से पंजकोसी जाएंगे, जहां वे लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ की शोक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ होते हुए सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सहारण प्रदेश महासचिव कुलदीप इंदौरा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अगवानी के लिए जिलेभर से कांग्रेसियों को रेलवे स्टेशन पहुंचने को कहा गया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट कल आएंगे

खबरें और भी हैं...