अभ्यर्थियों के लिए आज सुबह 4 बजे बीकानेर रवाना होगी रोडवेज बस
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
पटवारपरीक्षा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। मुख्य प्रबंधक श्रीगंगानगर आगार पूर्णमल कुमावत ने बताया कि आगार ने श्रीगंगानगर परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षा के लिए अन्यत्र जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों की व्यवस्था की है। बीकानेर के लिए एक बस अतिरिक्त लगाई गई है, जो सुबह 4 बजे बीकानेर के लिए रवाना होगी। वहीं दो बसें स्पेयर रखी गई हैं। इसी तरह हनुमानगढ़ के लिए दो बसे अतिरिक्त 2 बस स्पेयर में रखी गई हैं। वहीं, सूरतगढ़, रायसिंहनगर, पदमपुर , श्रीकरणपुर में रात्रि स्टॉपेज करने वाली बसों के चालक-परिचालकों से कहा गया है कि सुबह बसों में यात्रीभार मिलने के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं। इसी तरह केंद्रीय बस स्टैंड पर व्यवस्था की गई है।