- Hindi News
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर खोले जाएंगे शिशु पालना गृह
आंगनबाड़ी केंद्रों पर खोले जाएंगे शिशु पालना गृह
अबजिले के चिह्न्ति आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशु पालना गृह खोले जाएंगे। कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए राज्य सरकार ने यह योजना बनाई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पास सर्कुलर भेजा है। अब अधिकारी और कर्मचारी आंगनबाड़ी केंद्रों को शिशु पालना गृह के रूप में विकसित किए जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिले के सभी ब्लॉक वाईज संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि कौनसे केंद्रों को शिशु पालना गृह के रूप में विकसित किया जाए। सर्वे के बाद राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
यहहोगा फायदा
शिशुपालना गृह खुलने से कामकाजी महिलाओं के सुबह काम पर चले जाने के बाद बच्चों की देखभाल करने की समस्या नहीं रहेगी। योजना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र पर खोले जाने वाले शिशु पालना गृह में एक अलग से महिला की नियुक्ति की जाएगी। यह महिला उन कामकाजी महिलाओं के बच्चों की तब तक देखभाल करेगी जब तक वह शाम को काम से वापस घर नहीं लौटती। शिशु पालना गृह पर बच्चों को पोषाहार और खिलौने आदि की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। ताकि नियुक्त की गई महिला बच्चों को आसानी से रख सकें।
जिलेमें चल रहे हैं 1222 आंगनबाड़ी केंद्र
फिलहालजिले में 1222 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर छह साल तक के बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा गर्म पोषाहार सिखाया जाता है। वहीं बच्चों को दादी, नानी आदि की कहानियां सुनाई जाती हैं।
कररहे हैं सर्वे
^आंगनबाड़ीपर शिशु पालना गृह खोलने के आदेश मिले हैं। ब्लॉक वाइज आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
राजेंद्रकुमारचौधरी, उपनिदेशक,महिला एवं बाल विकास विभाग