- Hindi News
- अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट, भर्ती कराने की सलाह
अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट, भर्ती कराने की सलाह
मीराकन्या कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर छात्राओं का आमरण-अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा है। सरकारी करण रद्द करने के विरोध में छात्राएं कॉलेज स्टाफ सहित 12 लोग 8 दिसंबर से आमरण-अनशन पर हैं।
बुधवार को मीरा शिक्षा समिति के पूर्व सचिव एडवोकेट संजय आर्य ने भी आमरण-अनशन शुरू कर दिया है। डॉ नवनीत शर्मा और डॉ संगीता वर्मा ने बुधवार सुबह दस बजे अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। छात्रा कल्याण परिषद अध्यक्षा सीमा छाबड़ा ,गीतिका शर्मा, सिमरन, पूनम कुमारी, कॉलेज स्टॉफ अनिल कुमार जैन, चंद्रकांता, भागवंती स्वामी, मनबहादुर, शीला देवी का वजन और ब्लड प्रेशर कम पाया गया। मेडिकल टीम ने उक्त अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए कहा है। पुलिस अधिकारी अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए पहुंचे लेकिन अनशनकारियों ने उच्च अधिकारियों को धरना स्थल पर भेजने और मांगों को पूरा करने की मांग की। इसके बाद पुलिस अधिकारी धरना स्थल से चले गए।
आंदोलन के तीसरे दिन अनशनकारियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। एडवोकेट संजय आर्य ने आमरण-अनशन शुरू कर दिया है।
संगरिया. एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती छात्राएं और नागरिक।