रतनपुरा में लगी ज्ञान योग प्रदर्शनी
संगरिया. प्रजापतिब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से गांव रतनपुरा के हनुमान मंदिर में ज्ञान योग प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सरपंच सतपाल ने किया। ब्रह्मकुमारी रेखा बहन, विद्या बहन शांति बहन ने प्रदर्शनी के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व उपसरपंच बगड़ावतराम सुथार, राजाराम सुथार सहित ग्रामवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।