पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों का उल्लंघन करने पर दो मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने पर दो मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| लाइसेंसकी शर्तों का उल्लंघन करने पर जिले में एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त एक का लाइसेंस निलंबित किया गया है। लाइसेंस ऑथोरिटी सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि संगरिया के चक 10 केडब्ल्यूडी स्थित नवदीप मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। इसके अलावा किशनपुरा दिखनादा स्थित सुमित मेडिकोज का लाइसेंस 23 फरवरी से नौ मार्च तक 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।