- Hindi News
- दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप, चार जनों पर मामला दर्ज
दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप, चार जनों पर मामला दर्ज
पीलीबंगा| दहेजप्रताड़ना को लेकर तंग परेशान कर घर से निकाल देने के आरोप में रविवार को थाने में 4 जनों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार निकटवर्ती गांव रतनपुरा ढाणी निवासी लिछमीराम नायक की पुत्री सीता देवी ने थाने में परिवाद दिया कि उसही शादी करीब डेढ वर्ष पूर्व अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव बांडा के निवासी भूराराम नायक के पुत्र सोनू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय पश्चात ही उसके पति सहित सास, ससुर देवर उसे दहेज की मांग करते हुए तंग परेशान करने लगे और करीब 8 माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
सरियाचुराने के चारों आरोपी गिरफ्तार : (सादुलशहर) पुरानीधानमंडी स्थित अंबिका आयरन स्टोर के बाहर से लोहे का गार्डर एवं सरिया चुराने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चुराया गया गार्डर एवं सरिया भी बरामद कर लिया। सीआई ने बताया कि चारों आरोपियों विक्की उर्फ पवन, जगदेव पुत्र दीपक कुमार (दोनों वार्ड नंबर 19), गोविंद कुमार वार्ड नंबर 20, बोहड़ सिंह गांव नूरपुरा ढाणी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया गया।