- Hindi News
- डीआरएम मंजू गुप्ता आज विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करेंगी
डीआरएम मंजू गुप्ता आज विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करेंगी
हनुमानगढ़| डीआरएममंजू गुप्ता मंगलवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेंगी। हालांकि डीआरएम का सोमवार को विंडो निरीक्षण बठिंडा से शुरू किया जाना प्रस्तावित था लेकिन दिल्ली से आने वाली ट्रेन रद्द होने के कारण विंडो निरीक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक डीआरएम मंगलवार सुबह सूरतगढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर इस ट्रैक पर बठिंडा तक आने-वाले स्टेशनों का जायजा लेंगी। सीनियर डीसीएम रजनीश कुमार ने बताया कि सुबह सूरतगढ़, पीलीबंगा स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए डीआरएम करीब साढ़े दस बजे हनुमानगढ़ जंक्शन स्टेशन का जायजा लेंगी। इस दौरान इसी माह प्रस्तावित रेलवे महाप्रबंधक दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।