पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाखड़ावाली : सेम प्रभावित किसानों का धरना 128वें दिन जारी

जाखड़ावाली : सेम प्रभावित किसानों का धरना 128वें दिन जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखड़ांवाली| सेमप्रभावित किसानों का धरना सोमवार को 128वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर मानकथेड़ी के पांच मेंबरी कमेटी के किसान प्रहलाद सहारण, रामकुमार सहारण, कृष्णलाल भांभू, राकेश भांभू, चेतराम सिहाग आदि बैठे। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव ओमप्रकाश जांगू किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि चार माह से धरना चल रहा है। मगर सरकार अभी तक सोई हुई है। इस मौके पर किसान प्रेमराज सिहाग, रामजीलाल कुलडिय़ा, धन्नाराम गोदारा, जगदीश भादू, सुशील शर्मा , हरीराम थालौड़ , आमीन खां, विजेंद्र जाखड़ आदि मौजूद थे।