पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगा एटीएम

हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगा एटीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अचानक रुपए की आवश्यकता पड़ने पर कहीं दूर एटीएम के लिए नहीं भटकना पड़े। रेलवे प्रशासन जल्द ही यहां एटीएम शुरू करवाने जा रहा है। इसके लिए ओबीसी बैंक ने मशीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। दो-चार दिनों में एटीएम शुरू किए जाने की उम्मीद है। स्टेशन पर अचानक रुपयों की आवश्यकता होने पर यात्रियों को भगतसिंह चौक पर आना पड़ता है। स्टेशन पर एटीएम ओबीसी बैंक का चयन किया गया। बैंक को सालाना किराए के रूप में राशि रेलवे खाते में भुगतान करनी होगी।