पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में तीन सौ रोगी लाभांवित

शिविर में तीन सौ रोगी लाभांवित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. श्री शाम सुंदर आश्रम के महंत हरिप्रकाश की 21 बरसी पर आश्रम, संगरिया जागृति संस्था नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल जयपुर के सहयोग से सोमवार को तीसरा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
उद्घाटन पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महंत धूनीदास हरिद्वार, संस्था संरक्षक और डेरा महंत सुखदेवानंद, एसडीएम केसी रेगर और तहसीलदार विक्रमसिंह राठौड़ ने की। संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश करवा ने शिविर में दी जाने वाली चिकित्सा सेवाओं के बारे में बताया।
नारायण हॉस्पीटल जयपुर से डॉ. अंकित माथुर, राहुल जैन, नवनीत शर्मा, महेश, सीताराम, कैंप प्रभारी महेंद्र सिंह, राजेंद्र ने 300 रोगियों की जांच की। मंच संचालन जगतार मुनी ने किया।