पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्कासारणा में सफाई नहीं होने से बंद हुई नालियां

पक्कासारणा में सफाई नहीं होने से बंद हुई नालियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पक्कासारणा. पानीनिकासी के लिए बनी नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से नालियां बंद हो चुकी है। ऐसे में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते नालियों की समय पर सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में गलियों में गंदगी पसरी पड़ी है। इससे उठने वाली बदबू से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। इससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उधर, बस स्टैंड पर रखे कचरा पात्र भी कचरे से भर गए हैं। नियमित सफाई के अभाव में कचरा पात्र के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस संबंध में सरपंच श्रीराम बारूपाल ने बताया कि नालियों की सफाई शीघ्र ही करवा दी जाएगी।