सांस्कृतिक प्रस्तुितयों ने मोहा मन
संगरिया. डीसीकॉन्वेट सेकंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार देर शाम साहिल मैरिज पैलेस में हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की गई। संस्थान के डायरेक्टर अमित सेतिया ने आभार जताया। कार्यक्रम में कस्बे के लोग, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन संजय जिंदल ने किया।