- Hindi News
- आमरण अनशन पर बैठा वेतन मिलने से नाराज अध्यापक
आमरण अनशन पर बैठा वेतन मिलने से नाराज अध्यापक
संगरिया. बिनाकिसी कारण वेतन रोकने से नाराज होकर सरकारी स्कूल का अध्यापक सोमवार को बीईईओ कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गया। अनशन पर बैठे राजकीय माध्यमिक विद्यालय भाखरांवाली के अध्यापक रायसिंह तंवर ने आरोप लगाया कि बीईईओ ने उसका जनवरी माह का वेतन बिना कारण रोक लिया। तंवर ने उच्चाधिकारियों से दो दिन में वेतन दिलवाने बीईईओ के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है और अपनी मांग फैक्स के माध्यम से डीईओ प्राथमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर को फैक्स से भेजी है।