पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के बच्चों को निशुल्क मिलेगा नृत्य का प्रशिक्षण

जिले के बच्चों को निशुल्क मिलेगा नृत्य का प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| कोरियोग्राफरसमारू मैहर बच्चों को डांस का निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने बताया कि मैहर आईएएस और आईपीसी ट्रेनिंग एकेडमी में भी डांस की कोचिंग देते हैं। वे जिले के बच्चों को ओडिसी नृत्य, वेस्टर्न लोकनृत्य की कोचिंग देंगे। पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने बताया कि समारू मैहरू अब हर महीने चार-पांच दिन हनुमानगढ़ आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। डांस सीखने के इच्छुक बच्चे जिला कलेक्टर के निजी सहायक या सीधे सूचना केंद्र में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।