पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायती राज शिक्षकों का वेतन समय पर दिलाने की मांग

पंचायती राज शिक्षकों का वेतन समय पर दिलाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार द्वारा विद्यालय समय में बढ़ोतरी करने के निर्णय का विरोध किया गया। वक्ताओं ने पंचायती राज शिक्षकों का वेतन समय पर दिलाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि एक मार्च 2015 को सभी उपशाखाओं के खातों का अंकेक्षण कोषाध्यक्ष राधेश्याम द्वारा किया जाएगा। बैठक में भारत भूषण, हरदेव मलिक, शीशपाल शर्मा, कमलेश बिश्नोई, हनुमान बिश्नोई, सुरेंद्र बुढ़ानिया आदि मौजूद थे।