पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदमपुर और सादुलशहर में भाजपा ने उलटफेर कर बनाए उपप्रधान

पदमपुर और सादुलशहर में भाजपा ने उलटफेर कर बनाए उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर: मनदीप निर्विरोध उपप्रधान बनीं

श्रीगंगानगर।पंचायतसमिति श्रीगंगानगर में उप प्रधान पद के लिए जोन नंबर चार से मनदीप कौर बराड़ चुनी गई हैं। उनका चुनाव लगभग औपचारिक था। 27 सदस्यीय पंचायत समिति में 19 डायरेक्टर अकेले भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विजयी होकर आए हैं। ऐसे में शनिवार को जब पुरुषोत्तम सिंह बराड़ प्रधान बने तो प्रतीत हो रहा था कि बगैर किसी विरोध के उप प्रधान का चुनाव हो जाएगा।

रविवार सुबह सही 10 बजे उप प्रधान पद के लिए जोन 15 से मनदीप कौर बराड़ पर्चा भरने पहुंची। उनके साथ प्रस्तावक भूपिसंह थे। थोड़ी देर बाद जोन 9 से साहूवाला निवासी रणजीत सिंह प्रस्तावक अशोक कुमार सहित कुछ लोगों के साथ पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन किया था लेकिन मनदीप पार्टी की राइट च्वाइस रहीं। इस प्रकार पर्चा उठाने की अवधि में रणजीत सिंह भाजपा नेता बलदेवसिंह बराड़, नक्षत्रसिंह रमाणा, नव निर्वाचित प्रधान पुरुषोत्तसिंह बराड़ के साथ आए और पर्चा उठा लिया। इस प्रकार मनदीप कौर बराड़ निर्विरोध चुन ली गईं।

जिला परिषद जोन 6 के सदस्य नक्षत्र सिंह रमाणा रमाणा जिला परिषद में सुबह 10:30 बजे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां 10:42 बजे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। निर्धारित सुबह 11 बजे तक किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। फार्म की जांच के बाद उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दोपहर 2:15 बजे रमाणा जिला परिषद पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करा प्रमाण पत्र सौंपा।इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा भाजपा नेता प्रहलाद राय टाक भी मौजूद रहे। जिला परिषद के जोन नंबर 6 से भाजपा की टिकट से विजयी हुए थे। रमाणा मूलरूप से श्रीकरणपुर क्षेत्र के चक 12 एफ के निवासी हैं। 55 वर्षीय रमाणा स्नातक हैं। पेशे से आढ़तिये और किसान हैं। नवनिर्वाचित उपप्रमुख ने कहा कि सरपंचों और प्रधानों के साथ मिलकर ग्रामीण विकास करेंगे। घड़साना क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में रखेंगे।