पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमरसिंह सिहाग हनुमानगढ़ के 13वें उपप्रधान बने

अमरसिंह सिहाग हनुमानगढ़ के 13वें उपप्रधान बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़। पंचायत समिति उपप्रधान का पद भी बहुमत के साथ कांग्रेस की झोली में गया है। रविवार को हुए चुनाव में गांव मुंडा के रहने वाले ब्लॉक नंबर 14 से सदस्य निर्वाचित अमरसिंह सिहाग की हनुमानगढ़ के 13वें उपप्रधान के तौर पर ताजपोशी हुई।
इसमें खास बात रही कि प्रधान चुनाव की तरह कांग्रेस के बहुमत के आंकड़े 12 वोट में एक भी वोट इधर-उधर नहीं हुआ। प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मदनलाल को दस वोट मिले। प्रधान चुनाव की तरह उपप्रधान चुनाव में भी माकपा सदस्य ममता स्वामी को छोड़कर 22 सदस्यों ने ही मतदान किया।
सुबह दस बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में कांग्रेस प्रत्याशी अमरसिंह सिहाग ने प्रधान जयदेव भिडासरा , देहात अध्यक्ष गुरमीतसिंह चंदड़ा, शहर अध्यक्ष मनोज सैनी, जिला सचिव रामेश्वर चांवरिया आदि के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी मदनलाल के साथ गुरदीपसिंह बिल्लू, अरूण खिलेरी, अमित सहू आदि पहुंचे।
नामांकन के बाद से प्रधान पद की तरह उपप्रधान पद को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह के साथ क्रॉस वोटिंग का डर भी नजर आया। वहीं भाजपा खेमा उपप्रधान चुनाव में उत्साहित नजर नहीं आया। इसके बावजूद चुनाव को लेकर दिनभर सस्पेंस की स्थिति रही।