संगरिया। पंचायत समिति संगरिया के प्रधान पद पर कब्जा जमाने के बाद रविवार को उपप्रधान पद पर भी भाजपा की मंजू बाला निर्वाचित हुई हैं। पंचायत समिति में भाजपा की जीत का श्रेय विधायक कृष्ण कड़वा को दिया जा रहा है।
रविवार को निर्वाचित उपप्रधान मंजू बाला पत्नी विकास नैण को पार्टी के निर्वाचित सात सदस्यों के अलावा चार अन्य सदस्यों का सहयोग मिला। उपप्रधान बनाने के लिए 11 मत मिले। भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी मनजीत राम को चार मत मिले। संगरिया पंचायत समिति के सभी 15 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
रविवार को सुबह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मंजीत सिंह और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मंजू बाला सज्जन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा का सिंबल मंजू बाला को मिलने से सज्जन कुमार का नामांकन निरस्त हो गया।