पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं पास विशेष योग्यजनों को सिलाई प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

दसवीं पास विशेष योग्यजनों को सिलाई प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| समाजकल्याण विभाग ने विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए विशेष योग्यजनों को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिले के सभी दसवीं पास विशेष योग्यजनों (महिला और पुरुषों) को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि विशेष योग्यजन 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। इसके बाद एक मार्च को शिविर शुरू कर दिए जाएंगे। शिविर हनुमानगढ़, पीलीबंगा और संगरिया तहसील में विशेष योग्यजनों के लिए लगाए जाएंगे।