पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद की बजट बैठक आज, 136 करोड़ का बजट

नगर परिषद की बजट बैठक आज, 136 करोड़ का बजट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़। नगर परिषद बजट के लिए बोर्ड की बैठक सोमवार दोपहर बाद तीन बजे होगी। सभापति राजकुमार हिसारिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए 136 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
यह बजट पिछले बजट से 20 करोड़ रुपए अधिक है। पिछली बार 116 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया था, जिसका अनुमोदन इस बैठक में किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने बताया कि बैठक में इस बार सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े 15 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।
पिछली बार इस कार्य के लिए साढ़े छह करोड़ का प्रस्ताव था, जिसमें इस बार नौ करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं शहरी सौंदर्यीकरण में मुख्य चौराहे पार्कों के निर्माण वृक्षारोपण के लिए इस बार डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने सभी पार्षदों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।