- Hindi News
- एआरटी सेंटर के लिए काउंसलर परीक्षा संपन्न, 70 परीक्षार्थी बैठे
एआरटी सेंटर के लिए काउंसलर परीक्षा संपन्न, 70 परीक्षार्थी बैठे
टाउनस्थित जिला अस्पताल में प्रस्तावित एआरटी सेंटर के लिए काउंसलर पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार को हुई। पीएमओ डॉ.एचपी रोहिल्ला ने बताया कि इस पद के लिए राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा आवेदन मांगे गए थे। काउंसलर के एक पद के लिए करीब 74 लोगों ने आवेदन किए, जिसमें करीब 70 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। आधे घंटे की लिखित परीक्षा दोपहर 12.30 बजे टाउन स्थित मनीराम मैमोरियल बीएड कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर हुई। इस मौके पर डॉ.जसपाल बडपग्गा डॉ.बृजेश गौड़ आदि मौजूद थे।
लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा।
काउंसलरनियुक्त होने के बाद रोगियों को यह होगा फायदा
जिलाअस्पताल परिसर में काउंसलर नियुक्त होने के बाद यहां पर एआरटी सेंटर शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे लोगों को एड्स रोग की जांच कराने के लिए बीकानेर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
हनुमानगढ़. टाउन में एआरटी कांउसलर परीक्षा देते अभ्यर्थी