पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में संगरिया के दो जनों की मौत

सड़क हादसे में संगरिया के दो जनों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्लू| मेगाहाईवे पर पूरबसर गांव के पास सरस्वती कॉलेज के सामने रविवार सुबह करीब दस बजे एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी तीन बार पलटा खाई और इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर एक अन्य को इलाज के समय ले जाते हुए मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार लोग संगरिया से बीकानेर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पल्लू पुलिस के एएसआई धर्मपाल माली मौके पर पहुंचे और मृतक चालक कृष्ण (50 वर्ष) पुत्र बीरबल राम निवासी वार्ड दस, संगरिया के शव को पल्लू के हॉस्पिटल के मोर्चरी रूम में रखवाया। जितेंद्र (43 वर्ष) पुत्र गोपीराम अग्रवाल को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें हनुमानगढ़ रेफर किया गया और रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना में नमन (15 वर्ष) पुत्र दौलतराम अग्रवाल के मामूली चोटें आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र अग्रवाल के बड़े भाई दौलतराम अग्रवाल की पुत्री की शादी हाल ही में बीकानेर हुई थी। उसे पीहर लाने के लिए ही सगा भाई नमन चाचा जितेंद्र बीकानेर जा रहे थे। इस घटना के बाद संगरिया में मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जितेंद्र की मां द्रोपती देवी की आंखें बेटे को ढूंढ रही थी तो धर्मप|ी प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल था। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशी का माहौल था,

वहीं अब मातम पसरा हुआ था। मृतक जितेंद्र अपने बड़े भाई के साथ टायरों की शॉप और ट्रांसपोर्ट का कार्य करता। उधर, ड्राइवर कृष्णलाल जाट की मौत के बाद घर में कोई कमाने वाला ही नहीं रहा। उनकी धर्मप|ी सरोज पर दुखों का पहाड़ टूट गया और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा गोविंद एकदम गुमसुम हो गया था। पड़ोसी और रिश्तेदार उनको संभाल रहे थे। मृतक कृष्ण लाल ड्राइवरी का कार्य करता था और घर में कमाने वाला एक मात्र व्यक्ति था।