अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर चर्चा
अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर चर्चा
संगरिया. महाराजाअग्रसेन जयंती 25 सितंबर को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण सुमन कंदोई ट्रस्टी तारा बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की ओर से किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता एमपी गुप्ता ट्रस्टी केशवानंद चेरिटेबल ट्रस्ट तथा विशिष्ट अतिथि मांगेलाल अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संरक्षक मोमनचंद मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई।