पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल समाज की बैठक

अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल समाज की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. अग्रवालसमाज की बैठक रविवार को शिव वाड़ी में हुई। इसमें महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण 25 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे ट्रस्टी तारा बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा सुमन कंदोई द्वारा किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्टी केशवानद चेरिटेबल ट्रस्ट प्रो. एमपी गुप्ता करेंगे। मुख्य अतिथि मांगेलाल अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रतिभा सम्मान प्रभारी संजय जिंदल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजीव जिंदल सहभोज प्रभारी संजीव गर्ग राजेश गोयल ने गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में वार्ड वाइज कार्यकर्ताओं को निमंत्रण पत्र वितरित करने का दायित्व सौंपा गया।