पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाला सा थानै कौण सजायो

बाला सा थानै कौण सजायो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबकोई संकट आता है, तो लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है, मैं के बोलू बालाजी तैन सब बाता का बेरा सै, बाला सा थानै कौण सजायो, मैरे मै मेरा राम बसता आदि भजनों पर झूमे श्रोता। मौका था शनिवार रात को आदर्श क्लब की ओर से हुए बालाजी के जागरण का। हरियाणा की भजन गायिका मोना मेहता ने जब श्रीबालाजी के भजना प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु झूम उठे।

इसी कड़ी में नवदीप ढिल्लो गिदड़बाहा पंजाब ने भजनों के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। जागरण की शुरुआत चुनमुन कालांवाली, सुलखन पंजाबी और यादवेंद्र जांदू ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से की। जागरण में श्रीबालाजी का भव्य दरबार सजाया गया।

अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख गुरदीपसिंह शाह पीनी, मोहनलाल मिड्ढा एवं प्यारा सिंह बराड़, अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष अर्जुनदेव अंगी, उपाध्यक्ष राजकुमार कमीरिया, सचिव महेंद्र कामरा, सहसचिव अमित माहना, कोषाध्यक्ष देवीलाल ग्रोवर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। क्लब के प्रधान प्रदीप मिड्ढा, सचिव अंजुल अंगी, कोषाध्यक्ष लालचंद शर्मा, संरक्षक सुरेंद्र मिड्ढा, विनोद बाघला आदि ने सहयोग किया।

संगरिया. जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका मोना मेहता झूमते श्रद्वालु