- Hindi News
- भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लगाए पौधे
भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लगाए पौधे
हनुमानगढ़. भारतविकास परिषद (नगर) इकाई के तत्वावधान में पेड़ लगाओ देश बचाओ श्रृंखला के तहत टाउन स्थित जवाहर नगर कॉॅलोनी में रविवार को पौधारोपण किया गया। परिषद के सदस्यों ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पेड़-पौधों का महत्व बताया। इस दौरान भविष्य में भी पौधारोपण करने का निर्णय लिया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव विकास गोयल, छत्रसाल सिंह राघव, संदीप अग्रवाल, सुनील मदान, विजय वर्मा, डा. राम सिहाग, भारतेंदू सैनी, नीरज कौशल, मनीष जांगिड़ आदि मौजूद थे।