पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय

युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. विप्रफाउंडेशन जिला ईकाई की बैठक रविवार को जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में साहित्यकार ओम पुरोहित कागद की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 सितंबर को संपन्न हुए ब्राह्मण समागम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने समागम को ऐतिहासिक बताते हुए ब्राह्मण समाज की एकजुटता की सराहना की। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा दिनेश भारद्वाज ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिलाया। जिला महामंत्री कालूराम शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय पर शीघ्र ही संस्था का कार्यालय खोला जाएगा और युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।