- Hindi News
- आयुक्त ने की संबलन अभियान तैयारियों की समीक्षा
आयुक्त ने की संबलन अभियान तैयारियों की समीक्षा
राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के आयुक्त हनुमान सिंह भाटी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां पर सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें 23-24 सितंबर को चलने वाले संबलन अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि संबलन अभियान में सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करें। स्कूलों का निरीक्षण कर कमियों की रिपोर्ट प्रेषित करें ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। उन्होंने इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीईओ भोजराज छिंपा ने बताया कि जिले के 76 प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा 152 स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। निरीक्षण के बाद मिली रिपोर्ट को जयपुर मुख्यालय प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर एडी पीसी जयप्रकाश गौतम,डाइट प्राचार्य सोम प्रकाश, भंवरसिंह राठौड़ सहित प्राथमिक शिक्षा, डाइट सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।