पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धमकियां मिलने से परेशान थी

धमकियां मिलने से परेशान थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़.टिब्बी. क्षेत्र के गांव सूरेवाला की ख्यालीवाला ढाणी में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को आत्मदाह कर लिया। 15 वर्षीय इस नाबालिग के साथ मई पहले पखवाड़े में दुष्कर्म हुआ था। वह बेहोशी की हालत में श्रीगंगानगर में मिली थी। इस मामले में सरपंच जोगेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया था। दुष्कर्म का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं थी और हादसे के बाद से गुमसुम रहने लगी थी। मृतका के पिता का आरोप है पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म मामले में आरोपी रहा सूरेवाला ग्राम पंचायत का सरपंच सरपंच जोगेंद्रसिंह और सिंगारा सिंह उनकी लड़की को धमकी दे रहे थे, जिससे वह परेशान थी।

मिली जानकारी के सूरेवाला के ख्यालीवाला की ढाणी की पीड़िता ने बुधवार सुबह घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन सिविल अस्पताल हनुमानगढ़ भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। हनुमानगढ़ से बीकानेर से ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बीकानेर पीबीएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के पिता ने दो लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच निष्पक्षता से करवाई जाएगी। अगर वे दोषी हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - शरतकविराज, एसपी हनुमानगढ़.
सरपंच सहित दो के खिलाफ धमकाने का आरोप

टिब्बी सीआई दिनेश मीणा के अनुसार मृतका के पिता ने सूरेवाला ग्रामपंचायत के सरपंच जोगेंद्रसिंह और सिंगारा सिंह के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है कि ये दोनों उसकी बेटी को धमकाते थे, इससे वह परेशान थी और उसने बुधवार को ऊपर केरोसिन छिड़कर आत्महत्या कर ली। ये दोनों नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी भी थे, लेकिन पुलिस ने जांच में इन दोनों को दोषी नहीं माना था।
पिता के एक्सीडेंट के बहाने ले गए, चार दिन बाद मिली थी बेहोश

दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने 26 मई 2014 को टिब्बी पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था। एफआईआर के अनुसार 8 मई को उसकी लड़की को ढाणी का ही शंभूसिंह अपने साथ मोटर साइकिल पर यह कहकर ले गया था कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया और वे हनुमानगढ़ में भर्ती हैं। रास्ते में एक खेत में कमरे में ले गया जहां पर पहले से ही मौजूद सोनू, सिंगारा सिंह, जोगेंद्र सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे श्रीगंगानगर ले गए जहां से 11-12 मई की रात्रि को पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली थी।

पहले डीएसपी फिर एएसपी ने की थी जांच: दुष्कर्म मामले में जांच अधिकारी डीएसपी आरडी स्वामी का कहना है कि जांच में शंभू सिंह सोनू दोषी पाए गए थे जिनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा चुकी है, जबकि जोगेंद्र सिंह सिंगारा सिंह पर लगाया गया आरोप प्रमाणित नहीं हो पाया था।