पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर. नाले-नालियोंके आगे किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। यह बात एसडीएम अशोक मीणा ने मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे कस्बे के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए ईओ आलोक चौधरी से कही। एसडीएम ने संगरिया रोड पर स्थित मिस्त्री मार्केट के अवलोकन के दौरान रोड पर नाले के आगे पड़े निर्माण सामग्री के ढेर, धर्म कांटा, लोहे का सामान, गेट एवं अन्य सामान देखकर नाराजगी जताई और अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारू करवाने, रेलवे फाटक के पास सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान बंद पड़े शौचालयों को तुरंत खुलवाने, सफाई व्यवस्था में सुधार करवाने, बस स्टैंड के बाहर वाहनों को बस स्टैंड के भीतर स्थान चिन्हित करने, नाले-नालियों की सफाई शीघ्रता से करवाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान ईओ के अलावा सफाई निरीक्षक बलकरण भी मौजूद थे।