पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरयाना दुकान संचालक पर लगाया एक लाख पांच हजार जुर्माना

किरयाना दुकान संचालक पर लगाया एक लाख पांच हजार जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेल्सटैक्स विभाग की टीम ने बुधवार को दो अलग-अलग जगह कार्रवाई की। जंक्शन स्थित एक किरयाना की दुकान का सर्वे सीटीओ पीएस आढ़ा के निर्देशन में किया गया। एसीटीओ ऊषा बिश्नोई की टीम ने किरयाने की दुकान का सर्वे किया और आवश्यक बिलों की जांच की। इस दौरान बिलों में कई अनियमितताएं सामने आई। विभागीय टीम जैसे ही दुकान में घुसी तो किरयाना मालिक सकपका गया। वहीं अन्य दुकानदारों में भी हडकंप मच गया। एसीटीओ ऊषा बिश्नोई ने बताया कि दुकान में पाई गई अनियमितताओं के आरोप में दुकानदार पर एक लाख पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं दुकानदार को भविष्य में बिना बिल के माल बेचने के लिए पाबंद किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसीटीओ भीमसिंह, शशिकांत आदि शामिल थे। उधर विभागीय टीम ने मक्कासर राजमार्ग पर बिना बिल बिल्टी के सीमेंट ले जा रहे एक ट्रॉले को पकड़ा। एसीटीओ ऊषा बिश्नोई ने बताया कि ट्रॉले के अंदर एक हजार थैले थे। चालक को बिना बिल्टी के माल ले जाने के आरोप में नोटिस दिया गया है।