हनुमानगढ़. बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस की कमान पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने संभाल ली। इसके तहत जिला मुख्यालय पर विभिन्न थानों की पुलिस ने 140 दुपहिया वाहनों के चालान कर 17 वाहनों को सीज किया।
ट्रैफिक इंचार्ज कविता पूनिया ने बताया कि महिला कांस्टेबलों ने टाउन-जंक्शन में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर दुपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान बाइक स्कूटी सवार 65 वाहन चालकों के चालान किए गए वहीं 15 दुपहिया वाहनों को सीज किया गया। टाउन पुलिस ने 40 वाहनों के चालान किए। सदर पुलिस ने 35 वाहनों के चालान कर दो बाइक सीज की है।