करंट से दम तोड़ने वाले खलासी की शिनाख्त
हनुमानगढ़| जंक्शनमें सूरतगढ़ मार्ग पर मंगलवार को करंट लगने से मृतक ट्रक खलासी की पहचान हो गई है। टाउन पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामस्वरूप पुत्र भूराराम कुम्हार निवासी गोविंदसर के रूप में हुई है। उसकी ट्रक में सीमेंट के थैलों पर तिरपाल लगाते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई रामकुमार की सूचना मर्ग दर्ज की है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।