पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुद्र वीणा और पखावज की जुगलबंदी से श्रोता हुए भाव विभोर

रुद्र वीणा और पखावज की जुगलबंदी से श्रोता हुए भाव-विभोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंक्शनस्थित मिल्टन लाइब्रेरी एंड रीडिंग रूम परिसर में बुधवार को जब विख्यात कलाकारों ने रुद्र वीणा की सुरीली तान छेड़ी तो माहौल में संगीत की मिठास घुल गई और श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। हर कोई रुद्र वीणा की झंकार सुन प्रफुल्लित महसूस कर रहा था। मौका था स्पिक मैके की ओर से आयोजित विख्यात रूद्र वीणा वादक उस्ताद मोहम्मद बाहुददीन डागर के कार्यक्रम का। पखावज पर संगत कर रहे विख्यात पखावज वादक संजय आगले और डागर की जुगलबंदी देख संगीत प्रेमी भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद मोहम्मद बाहुद्दीन डागर ने राग भैरवी गाकर सुनाया। ...सो उर गगन में भानु हैं, तूं रब समान, अली-बली महाबली प्रगट प्रबल निशां....पंक्ति पर काफी वाह वाही मिली। वहीं जब उन्होंने मिश्र भैरवी राग में सरस्वती को समर्पित करते हुए ....जगतजननी विद्यादायिनी....को सुरों और तान के साथ पेश किया तो श्रोता करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन करने से खुद को रोक नहीं पाए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पीसी किशन और विशिष्ट अतिथि एडीएम बीएल मेहरड़ा थे। अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक शरत कविराज ने की। कलेक्टर ने इस तरह के कार्यक्रमों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों में भारतीय संगीत के प्रति रुचि पैदा करने के लिए स्पिक मैके का प्रयास सराहनीय है। एडीएम बीएल मेहरड़ा और एसपी शरत कविराज ने भी स्पिक मैके के प्रयास की प्रशंसा की। हनुमानगढ़ चैप्टर के सचिव भारतेंदु सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आदित्य गुप्ता, स्थानीय सदस्य मनीष जांगिड़ और सत्यनारायण गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

छोटेउस्तादों ने भी दिखाया कमाल : कार्यक्रमके दौरान जहां बड़े उस्तादों ने मधुर झंकार से सराबोर किया तो छोटे उस्तादों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को आकर्षित किया। जिला कलेक्टर पीसी किशन के सान्निध्य में रहने वाले हाइजन मिताय, अनुष्टक और नीलेश ने वायलन, सारंगी और पखावज पर संगत की। हाइजन मिताय ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, जिसे खूब दाद मिली।

हनुमानगढ़. प्रस्तुित देते वीणा वादक उस्ताद मोहम्मद बाहुददीन डागर संजय आगले।