पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी जनसंख्या शिक्षा मेला आज से

जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी जनसंख्या शिक्षा मेला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| राजस्थानराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले की शुरुआत ब्लू बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुवार को होगी। इसमें जिले के राजकीय एवं निजी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। मेला संयोजक दीप्ति आर्य ने बताया कि सत्र 2014-15 के लिए विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला का मुख्य विषय चिरस्थाई विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मेले में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सेमिनार, विज्ञान एवं जनसंख्या विकास शिक्षा क्विज, शिक्षकों के लिए पोस्टर, वाद विवाद, राष्ट्रीय रोल प्ले राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।