पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं में मुंहपका खुरपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू

पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| पशुओंमें मुंहपका खुरपका रोगों से बचाव की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया है। इसके लिए एफएमडीसीपी कार्यक्रम के तहत टीकाकरण शुरू किया गया है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाष गोदारा ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में सभी गायों भैंसों में मुंहपका खुरपका रोग का सघन टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इन रोगों की चपेट में बड़ी संख्या में पशु आकर रोगग्रस्त हो गए थे। इसलिए गत वर्षों के अनुभव को देखते हुए अभी से ही टीकाकरण शुरू किया गया है। हालांकि यह रोग सर्दी में नवंबर से जनवरी माह के दौरान बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।