पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें पुलिस थाना के पास स्थित स्वामी केशवानंद चौक गुरुजंभेश्वर मंदिर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इससे पहले संगठनों के पदाधिकारी स्वामी केशवानंद चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहां से जुलूस के रूप में मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए प्रो. ओम जांगू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अंडरपास को स्वीकृत किया था जबकि भाजपा सरकार ने इसे निरस्त कर दिया। एक तरफ जहां भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर अंडरपास जैसी स्वीकृत की गई योजनाओं को बंद कर जनता को परेशान किया जा रहा है। एडवोकेट महेश गाबा ने कहा कि अंडरपास के नहीं बनने से सबसे ज्यादा परेशानी गुरुनानक नगर के लोगों को हो रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष जयपाल धारणियां, पार्षद लखपत सोनी, भादर कड़वासरा, कैलाश वर्मा, एडवोकेट प्रमोद डेलू, कैलाश सिंवल, विजेंद्र शर्मा, विनोद कामरा, महेंद्र गोदारा, राजकुमार, अमित माहना , शांतिलाल गंग आदि ने अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार के द्वारा नहीं दी जाने का विरोध किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर अंडरपास की स्वीकृति नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। नागरिकों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह दस बजे अंडरपास स्वीकृति के निर्माण को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उसके बाद शाम साढ़े पांच बजे आम सभा होगी।

इनसंगठनों ने दिया ज्ञापन : अंडरपासके निर्माण की मांग को लेकर स्वामी केशवानंद नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष महेश गाबा, श्री केसरी नंदन सेवा समिति अध्यक्ष संदीप पारीक, लाइफ इंश्योरेंस फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरिसिंह गोस्वामी, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सनातन धर्म अरोड़वंश सभा समिति अध्यक्ष अर्जुनदेव अंगी, यूथ विंग सनातन धर्म अरोड़वंश सभा समिति अध्यक्ष गुलशन नागपाल, दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग, खुदरा किरयाणा विक्रेता संघ समिति अध्यक्ष तनसुख राठी, मोबाइल विक्रेता संघ अध्यक्ष वेद नारंग, बार एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर सिंह, एसके कॉलेज छात्र कल्याण परिषद प्रमीत बिश्नोई, एलासंस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप गोदारा आदि ने तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड़ को