पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग

राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. आंगनबाड़ीमहिला कर्मचारी संघ एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला संयोजक छिंद्रपाल कौर उपसंयोजिका रचना शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी से मिला। आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशासहयोगिनी साथिनों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा संघ ने आगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ के अधीनस्थ करने का भी विरोध किया। मजदूर महासंघ के जिला संयोजक बलविंद्र बुट्टर, सुखजीत कौर, कैलाश बवेजा, निशा मित्तल, हरप्रीत कौर, कंचन, सुमन, प्रेमलता, माला देवी, रानी देवी, सलोचना, कलावती, ममता, मंजू, संतोष, वीरपाल कौर आदि शामिल थे।

भूमिअधिग्रहण के प्रति जताया रोष

पीलीबंगा. भारतीयकिसान संघ की बैठक बुधवार को कृषक विश्राम गृह में रामकुमार धारणियां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडी समिति द्वारा मंडीयार्ड विस्तार के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के प्रति रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा भाखड़ा की पीबीएन नहर से लगातार हो रही पानी चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग से नहर पर गश्त प्रारंभ करवाने की मांग करने तथा अतिवृष्टि से फसलों घरों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने, सरांवावाला गांव में बिजली निगम के जीएसएस का निर्माण करवाने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला महामंत्री प्रगट सिंह बराड़, विनोद धारणियां, उपाध्यक्ष सुरेंद्र डेलू, निहालचंद, गुरजीत सिंह, राजाराम गोदारा रामेश्वरलाल धारणियां सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।